लाइव न्यूज़ :

इंदिरा जयसिंह और आनंद ग्रोवर के समर्थन में 15 अमेरिकी सांसदों ने पोम्पिओ को पत्र लिख लगाई ये गुहार

By भाषा | Updated: August 8, 2019 16:22 IST

पोम्पिओ को लिखे पत्र में कांग्रेस सदस्य जैमी रस्किन के नेतृत्व में सांसदों ने पोम्पिओ से दो प्रतिष्ठित मानवाधिकार वकीलों आनंद ग्रोवर और इंदिरा जयसिंह के ‘‘चिंताजनक मामले’’ में जवाब देने का अनुरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार आपराधिक जांच के लिए दोनों वकीलों को निशाना बना रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमाइक पोम्पिओ से आपराधिक जांच के लिए भारत सरकार द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित किये जा रहे दो भारतीय मानवाधिकार वकीलों के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। कांग्रेस सदस्यों ने सात अगस्त को लिखे पत्र में पोम्पिओ से भारत में मानवाधिकारों का समर्थन करने का अनुरोध किया।

भारतीय मूल की कांग्रेस सदस्य प्रमिला जयपाल समेत 15 प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से आपराधिक जांच के लिए भारत सरकार द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित किये जा रहे दो भारतीय मानवाधिकार वकीलों के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।

पोम्पिओ को लिखे पत्र में कांग्रेस सदस्य जैमी रस्किन के नेतृत्व में सांसदों ने पोम्पिओ से दो प्रतिष्ठित मानवाधिकार वकीलों आनंद ग्रोवर और इंदिरा जयसिंह के ‘‘चिंताजनक मामले’’ में जवाब देने का अनुरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार आपराधिक जांच के लिए दोनों वकीलों को निशाना बना रही है।

कांग्रेस सदस्यों ने सात अगस्त को लिखे पत्र में पोम्पिओ से भारत में मानवाधिकारों का समर्थन करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने भारत सरकार की कार्रवाई की सार्वजनिक निंदा करने का आग्रह किया जिससे मानवाधिकारों की रक्षा करने वालों की अपरिहार्य वकालत को खतरा है।

पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में जेम्स पी मैकगवर्न, एलियनोर होम्स नॉर्टन, एड्रियानो एस्पाईलत, बॉबी रश, जैन शाकोवस्की, एलन लॉवेनथल, फ्रैंक पैलोन जूनियर, लॉयड डॉगेट, हेनरी सी ‘हैंक’जॉनसन, देब हालैंड, एलिजा ई कमिंग्स, रोसा एल डिलौरो और लीजा ब्लंट रोचेस्टर शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों का संरक्षण और मूलभूत स्वतंत्रता हमारे सबसे करीबी भागीदारों समेत सबके साथ अमेरिकी विदेश नीति का आधारस्तंभ होना चाहिये।

अमेरिकी कांग्रेस सदस्यों ने कहा, ‘‘हम आपसे एक कठोर सार्वजनिक बयान देने का आग्रह करते हैं, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, संघ बनाने के अधिकार और भाषण की स्वतंत्रता को बाधित करने के भारत सरकार के खतरनाक कदमों को संबोधित करता है। हम आपसे यह भी आग्रह करते हैं कि 19 अगस्त को प्रवास समाप्त होने से पहले भारत सरकार के समक्ष ग्रोवर और जयसिंह का मामला उठाएं।’’ 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला