लाइव न्यूज़ :

बलूचिस्तान में अलग-अलग अभियानों में 15 आतंकवादी मारे गए

By भाषा | Updated: October 24, 2021 08:39 IST

Open in App

क्वेटा, 24 अक्टूबर पाकिस्तान में सुरक्षाबलों ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को दो अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित अलगाववादी संगठनों के 15 आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के एक प्रवक्ता ने बताया कि बलूचिस्तान के मास्तुंग इलाके में अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के नौ आतंकवादियों को मार गिराया और उनके पास से हथियारों तथा गोला बारुद का भारी जखीरा बरामद किया गया।

प्रांत के हरनई जिले में एक अन्य तलाश अभियान में सुरक्षाबलों ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के एक कमांडर समेत छह आतंकवादियों को मार गिराया।

सीटीडी के प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए नौ आतंकवादी बीएलए, बलूच लिबरेशन फ्रंट और यूनाइटेड बलूच आर्मी से जुड़े हुए थे और वे मास्तुंग के पर्वतीय क्षेत्र रोशी में छिपे हुए थे। उन्होंने कहा, ‘‘ये आतंकवादी रोशी में प्रशिक्षण लेने के बाद क्वेटा में हमले करने की योजना बना रहे थे। पुलिस बलों ने प्रशिक्षण शिविर भी ध्वस्त कर दिया।’’

बीएलए और बलूच लिबरेशन फ्रंट ने प्रांत में हाल के महीनों में सुरक्षा बलों, पुलिस और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हुए कई आतंकवादी हमलों की जिम्मेदारी ली है।

हरनई के समीप इलाके में सुरक्षाबलों के एक अन्य तलाश अभियान में बीएलए कमांडर तारिक उर्फ नासिर समेत छह आतंकवादी मारे गए। सेना की मीडिया मामलों की शाखा (आईएसपीआर) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आईएसपीआर ने एक बयान में कहा, ‘‘जैसे ही सुरक्षाबलों ने ठिकानों की घेराबंदी की तो आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी और इलाके से भागने की कोशिश की लेकिन भीषण मुठभेड़ में बीएलए कमांडर तारिक उर्फ नासिर समेत छह आतंकवादी मारे गए।’’

बयान में कहा गया है कि ठिकाने से हथियारों और गोला बारुद का भारी जखीरा बरामद किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा