लाइव न्यूज़ :

हैती की राजधानी में गोलीबारी में 15 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 1, 2021 15:30 IST

Open in App

पोर्ट ऑ प्रिंस (हैती), एक जुलाई (एपी) हैती की राजधानी पोर्ट ऑ प्रिंस के इलाके की मुख्य सड़क पर गोलीबारी में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में एक पत्रकार और एक राजनीतिक कार्यकर्ता भी शामिल है। राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख लियोन चार्ल्स ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मंगलवार देर रात हुए हमले की जांच अब भी चल रही है और उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि इस गोलीबारी को एक व्यक्ति ने अंजाम दिया या कई हमलावर शामिल थे। डेलमास में मुख्य सड़क पर कई शव पाए गए।

चार्ल्स ने बताया कि यह गोलीबारी तब हुई जब कुछ घंटों पहले ही असंतुष्ट पुलिस अधिकारियों के एक समूह के प्रवक्ता की उसी इलाके में हत्या कर दी गयी। इस समूह को फैंटम 509 के नाम से जाना जाता है। उन्होंने इस सामूहिक हत्या के लिए फैंटम 509 के सहयोगियों को जिम्मेदार ठहराया लेकिन कोई सबूत नहीं मुहैया कराया।

चार्ल्स ने कहा, ‘‘पुलिस किसी भी रूप में प्रतिशोध के इन कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेगी।’’ फैंटम 509 के सदस्यों से अभी संपर्क नहीं हो पाया है।

इन हत्याओं ने हैती में कई लोगों को हैरत में डाल दिया है और हाल के महीनों में राजधानी में समूहों के बीच हिंसा बढ़ने की घटनाओं के बीच यह घटना हुई है।

अमेरिकी दूतावास ने एक बयान में इन हत्याओं की निंदा करते हुए कहा कि ‘‘वह जान के नुकसान और आम संकट को लेकर बहुत चिंतित है।’’ दूतावास ने कहा, ‘‘अमेरिका हैती सरकार से गिरोहों को फैलने से रोककर और हमले के दोषियों को सजा दिलाकर अपने नागरिकों की रक्षा करने का अनुरोध करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?