लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको में सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 7, 2021 08:29 IST

Open in App

मेक्सिको सिटी, सात नवंबर (एपी) मध्य मेक्सिको में शनिवार को एक मालवाहक ट्रक राजमार्ग स्थित शुल्क चौकी पर कम से कम नौ वाहनों से टकराया, जिससे 15 लोगों की मौत हो गयी और पांच लोग घायल हो गए।

अग्निशमन विभाग के उप निदेशक एड्रिअन डिआज शावेज ने बताया कि मेक्सिको के चाल्को नगर निगम क्षेत्र में चिकपने वाला पदार्थ ले जा रहे एक ट्रक के ब्रेक खराब हो गए, जिससे यह दुर्घटना हुई।

सोशल मीडिया पर सामने आए घटना के कुछ वीडियो में टक्कर के बाद वाहनों में आग लगते हुए और कुछ वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहे हैं।

शावेज ने बताया कि इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला