लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में बस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 2, 2021 18:01 IST

Open in App

कराची, दो फरवरी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को क्वेटा-कराची राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार यात्री बस के पलट जाने से पांच महिलाओं और तीन बच्चों सहित 15 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार को बताया कि बस बलूचिस्तान के पंजगुर इलाके से सिंध प्रांत की राजधानी कराची जा रही थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार तड़के उथल शहर के पास चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और यह पलट गई।

मृतकों को जिला मुख्यालय अस्पताल उथल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को कराची में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में पांच महिलाएं, तीन बच्चे और सात पुरुष शामिल हैं। सभी की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।

इस बीच, समा टीवी ने एक स्थानीय पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा कि सुबह कोहरे के कारण खराब दृश्यता से यह हादसा हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल