बांग्लादेश में रोहिंग्या शिविर में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 23, 2021 20:24 IST2021-03-23T20:24:54+5:302021-03-23T20:24:54+5:30

15 killed in a fierce fire at a Rohingya camp in Bangladesh | बांग्लादेश में रोहिंग्या शिविर में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत

बांग्लादेश में रोहिंग्या शिविर में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत

ढाका, 23 मार्च बांग्लादेश के दक्षिण पूर्व कोक्स बाजार जिले में रोहिंग्या शिविर में भीषण आग लग जाने पर कम से कम 15 लोगों मौत हो गई और 400 अन्य लापता बताए जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देर रात लगी आग में हजारों झुग्गियां जल कर नष्ट हो गईं। इन झुग्गियों में 45,000 से अधिक लोग रह रहे थे।

बचावकर्मियों ने मंगलवार को 15 शव बरामद किये। आग में घायल हुए सैकड़ों लोगों का आसपास के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रवक्ता जोहानेस वान देर क्लाउ ने प्रेस वार्ता में कहा , ‘‘हमने अब तक 15 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है, जबकि 400 लोग अब तक लापता हैं और करीब 10,000 झुग्गियां नष्ट हो गईं। ’’

हालांकि, बांग्लादेश के अधिकारियों ने अब तक मृतक संख्या की पुष्टि नहीं की है।

सरकार के उप प्रमुख शरणार्थी आयुक्त शमशाद दौजा ने कहा कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए एक आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई थी।

बांग्लादेश के कोक्स बाजार में 11 लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी हैं, जो पड़ोसी देश म्यांमा में सैन्य कार्रवाई के बाद पलायन कर आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 15 killed in a fierce fire at a Rohingya camp in Bangladesh

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे