लाइव न्यूज़ :

पश्चिम तुर्की में यात्री बस के पलटने से 15 व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: August 8, 2021 20:06 IST

Open in App

इस्तांबुल, आठ अगस्त (एपी) पश्चिम तुर्की में रविवार को एक यात्री बस के हाईवे से नीचे पलट जाने से 15 लोगों की मौत हो गई।

बालिकेसिर प्रांत के गवर्नर कार्यालय ने कहा कि बस स्थानीय समयानुसार तड़के 04:40 बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार देर रात एक बजकर 40 मिनट पर) पलट गई। आपातकालीन इकाइयां मौके पर पहुंचीं। इसने कहा कि 11 लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि चार अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

गवर्नर कार्यालय ने कहा कि दुर्घटना में घायल हुए 17 लोगों का पांच अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

तुर्की की सरकारी अनादोलु समाचार एजेंसी के अनुसार, ट्रैवल कंपनी इफे तूर की बस उत्तरी तुर्की के जोंगुलडक से पश्चिम तुर्की के इजमिर जा रही थी और रास्ते में बस सड़क से फिसल गई।

प्राधिकारियों ने कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब