लाइव न्यूज़ :

बगदाद के उपनगर में बम विस्फोट में 15 लोग घायल: इराकी सेना

By भाषा | Updated: July 1, 2021 08:42 IST

Open in App

बगदाद, एक जुलाई (एपी) बगदाद के एक व्यस्त बाजार में बुधवार को एक बम धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 15 लोग घायल हो गए। इराक की सेना की ओर से यह जानकारी दी गई।

सेना ने बताया कि राजधानी के पूर्वी हिस्से के एक उपनगर सद्र शहर के मारिदी बाजार क्षेत्र में एक गुमटी के नीचे रखा बम फट गया। धमाके में कई लोग मामूली रूप से घायल हुए और उपचार मिलने के बाद ज्यादातर घायल अस्पताल से चले गए। सुरक्षा बलों ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। अभी इस धमाके की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है लेकिन आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट इस क्षेत्र में पहले भी ऐसे हमले करता रहा है।

व्यस्त एवं घनी आबादी वाले क्षेत्र के बाजार में बम विस्फोट की यह इस साल दूसरी घटना है। इससे पहले अप्रैल में सद्र शहर में कार बम हमले में चार लोग मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब