लाइव न्यूज़ :

वियतनाम में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद राजधानी हनोई में 15 दिन का लॉकडाउन

By भाषा | Updated: July 24, 2021 09:36 IST

Open in App

हनोई (वियतनाम), 24 जुलाई (एपी) वियतनाम ने दक्षिणी मेकोंग डेल्टा क्षेत्र से कोरोना वायरस के मामलों का प्रसार होने के मद्देनजर राजधानी हनोई में शनिवार से 15 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की।

शुक्रवार रात को जारी लॉकडाउन का आदेश सार्वजनिक स्थानों पर दो लोगों से ज्यादा के जुटने पर प्रतिबंध लगाता है। केवल सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों और जरूरी कारोबारों को खोलने की अनुमति दी गई है।

इससे पहले, इस हफ्ते की शुरुआत में शहर ने मामले बढ़ने के बाद सरकार ने सभी बाहरी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी और गैर-जरूरी कारोबारों को बंद करने का आदेश दिया था। शुक्रवार को हनोई शहर में अब तक सबसे ज्यादा 70 मामलों की पुष्टि हुई जो पिछले 24 घंटों में देश में सामने आए रिकॉर्ड 7,295 मामलों का एक हिस्सा था।

इनमें से 5,000 मामले वियतनाम के सबसे बड़े महानगर, दक्षिणी हो ची मिन्ह शहर में थे जिसने एक अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है।

नेशनल असेंबली की एक बैठक हनोई में मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी जिसमें 499 प्रतिनिधि शामिल होंगे लेकिन पहले 17 दिनों तक चलने वाली यह बैठक अब 12 दिनों तक ही चलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल