लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 14079, श्रमिकों के लिए 700 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी

By भाषा | Updated: April 29, 2020 04:39 IST

प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वायरस से निपटने और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए मंत्रिमंडल की एक बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रिमंडल ने श्रमिकों के लिए 700 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज को मंजूरी दी।

Open in App

इस्लामाबाद:पाकिस्तान सरकार ने लॉकडाउन के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रमिकों के लिए मंगलवार को 700 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज को मंजूरी दी। वहीं देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 14,000 के पार चली गई और मरने वालों की तादाद भी 301 हो गई है।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वायरस से निपटने और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए मंत्रिमंडल की एक बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रिमंडल ने श्रमिकों के लिए 700 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल ने इसके साथ ही कोविड-19 से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों के लिए एक सहायता पैकेज को भी मंजूरी दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के मुताबिक, 3,233 मरीज जानलेवा वायरस से ठीक हो गए हैं। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 751 और मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 14,079 हो गई हैं। पंजाब में 5,640, सिंध में 4,956, खैबर-पख्तूनख्वा में 1,984, बलूचिस्तान में 853, गिलगित-बाल्टिस्तान में 320, इस्लामाबाद में 261 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 65 मामले हैं। अब तक 157, 223 जांच हुई हैं, जिनसें से 6417 बीते 24 घंटे में ही की गई हैं। इस बीच मंत्रिमंडल ने महामारी के दौरान मदद के वास्ते पत्रकारों और पत्रकारिता से जुड़े संस्थानों के लिए एक विशेष सहायता पैकेज को भी मंजूरी दी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?