लाइव न्यूज़ :

लॉस एंजिलिस में दुर्घटनावश पुलिस की गोली लगने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत

By भाषा | Updated: December 24, 2021 11:13 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस (अमेरिका), 24 दिसंबर (एपी) अमेरिका के लॉस एंजिलिस में एक आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही पुलिस की गोली दुर्घटनावश 14 वर्षीय एक किशोरी को लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति पर गोली चलाई थी, जिसने पहले एक महिला के साथ मारपीट की थी।

पुलिस बृहस्पतिवार को एक कपड़े की दुकान में संदिग्ध को पकड़ने की कोशिश कर रही थी और इस दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई एक गोली ‘ड्रेसिंग रूम’ में मौजूद किशोरी को जा लगी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने पुरुष संदिग्ध को भी मार गिराया। पुरुष और किशोरी के नाम उजागर नहीं किए गए। जिस महिला के साथ मारपीट की गई थी, उन्हें गंभीर चोटे आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सैन फर्नांडो घाटी के उत्तरी हॉलीवुड क्षेत्र में बर्लिंगटन स्टोर में पूर्वाह्न 12 बज कर करीब 45 मिनट पर गोलियां चलाई गईं।

लॉस एंजिलिस के पुलिस कैप्टन स्टैसी स्पेल ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस को एक महिला पर धारदार हथियार से हमला करने और गोलियां चलाए जाने की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने जब संदिग्ध को अन्य व्यक्ति पर हमला करते हुए देखा, तो उस पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई।

लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के सहायक प्रमुख डोमिनिक चो के अनुसार, गोलीबारी के दौरान एक गोली ‘ड्रेसिंग रूम’ में मौजूद किशोरी को जा लगी।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

विश्वपाकिस्तान के लिए बड़ी शर्मिंदगी ! पीएम शरीफ 40 मिनट तक इंतज़ार करने के बाद पुतिन-एर्दोगन मीटिंग में घुसे, VIDEO

क्रिकेट"मैं बिहार से हूँ": यूएई के खिलाड़ियों की स्लेजिंग पर वैभव सूर्यवंशी का ज़बरदस्त जवाब

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान

क्रिकेटसूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ पारी, भारत ने अंडर-19 एशिया कप में यूएई को 234 रन से हराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वनई टीम की घोषणा, सौरिन पारिख की जगह श्रीकांत अक्कापल्ली होंगे अध्यक्ष, देखिए पूरी कार्यकारिणी

विश्वEarthquake in Japan: 6.7 तीव्रता के भूकंप से हिली जापान की धरती, भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, दहशत में लोग

विश्वपाकिस्तान के टुकड़े क्या भला करेंगे?, 12 छोटे टुकड़ों में बांटना चाहते हैं आसिम मुनीर?

विश्वअगर ट्रंप अपनी नीति में बदलाव नहीं करते, तो भारत को खो देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बनेंगे?, सांसद सिंडी कमलागर डोव ने कहा- सबसे बेहतर दोस्त...

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने लॉन्च किया 'गोल्ड कार्ड' वीजा प्रोग्राम, अमेरिकी नागरिकता पाने के लिए देने होंगे 10 लाख; जानें क्या है ये