लाइव न्यूज़ :

लॉस एंजिलिस में दुर्घटनावश पुलिस की गोली लगने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत

By भाषा | Updated: December 24, 2021 11:21 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस (अमेरिका), 24 दिसंबर (एपी) अमेरिका के लॉस एंजिलिस में एक आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही पुलिस की गोली दुर्घटनावश 14 वर्षीय एक किशोरी को लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति पर गोली चलाई थी, जिसने पहले एक महिला के साथ मारपीट की थी।

पुलिस बृहस्पतिवार को एक कपड़े की दुकान में संदिग्ध को पकड़ने की कोशिश कर रही थी और इस दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई एक गोली ‘ड्रेसिंग रूम’ में मौजूद किशोरी को जा लगी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने पुरुष संदिग्ध को भी मार गिराया। पुरुष और किशोरी के नाम उजागर नहीं किए गए। जिस महिला के साथ मारपीट की गई थी, उन्हें गंभीर चोटे आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सैन फर्नांडो घाटी के उत्तरी हॉलीवुड क्षेत्र में बर्लिंगटन स्टोर में पूर्वाह्न 11 बज कर करीब 45 मिनट पर गोलियां चलाई गईं।

लॉस एंजिलिस के पुलिस कैप्टन स्टैसी स्पेल ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस को एक महिला पर धारदार हथियार से हमला करने और गोलियां चलाए जाने की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने जब संदिग्ध को अन्य व्यक्ति पर हमला करते हुए देखा, तो उस पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई।

लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के सहायक प्रमुख डोमिनिक चो के अनुसार, गोलीबारी के दौरान एक गोली ‘ड्रेसिंग रूम’ में मौजूद किशोरी को जा लगी।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना