लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया में अगवा किये गये 14 छात्र करीब एक माह बाद रिहा

By भाषा | Updated: May 30, 2021 08:54 IST

Open in App

लागोस (नाइजीरिया), 30 मई (एपी) उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में एक विश्वविद्यालय से अगवा किये गये 14 छात्रों और कर्मचारियों को करीब एक महीने से अधिक समय तक बंधक रखने के बाद शनिवार को रिहा कर दिया गया।

अपहरणकर्ताओं ने 20 अप्रैल को कदूना राज्य के ग्रीनफील्ड विश्वविद्यालय से छात्रों और कर्मियों को अगवा किया था। अधिकारियों ने बताया कि अपहरण के दौरान एक व्यक्ति मारा गया था।

कदूना राज्य के आंतरिक सुरक्षा एवं गृह मामलों के आयुक्त सैमुअल अरुवान ने एक बयान में कहा कि बंधकों को कदूना-अबुजा मार्ग के पास रिहा किया गया।

अपहरणकर्ताओं ने छात्रों को रिहा करने के बदले हजारों डॉलर की फिरौती मांगी थी। फिरौती को लेकर शेष छात्रों के अभिभावकों पर दबाव बनाने के लिए उन्होंने पांच अन्य छात्रों की हत्या कर दी थी।

अरुवान ने यह नहीं बताया कि फिरौती की रकम अपहरणकर्ताओं को दी गयी या नहीं। हालांकि स्थानीय अखबारों की खबर में इससे पहले कुछ अभिभावकों के हवाले से बताया गया था कि फिरौती की रकम देने के लिए बातचीत की जा रही है।

नाइजीरिया में छात्रों को अगवा करने की घटनाओं में यह नया मामला है। लगातार ऐसी घटनाओं के कारण कई स्कूल बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल