लाइव न्यूज़ :

ईरान में सड़क दुर्घटना मे आठ बच्चों सहित 14 व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: March 23, 2021 20:53 IST

Open in App

तेहरान, 23 मार्च (एपी) दक्षिण-पूर्वी ईरान में मंगलवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में आठ बच्चों सहित कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी ईरान की एक अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ने दी।

समाचार एजेंसी ने कहा कि हादसा किस वजह से हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं है। दुर्घटना में तीन कारें शामिल थीं। इसमें कहा गया है कि हादसे में 11 लोग घायल भी हुए हैं।

यह हादसा तब हुआ जब ईरान फारसी नववर्ष या नवरोज मना रहा है, जो शनिवार से शुरू हुआ। ईरान के कई नागरिक छुट्टियों के दौरान यात्रा कर रहे हैं जबकि महामारी के चलते स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा इसके खिलाफ चेतावनी दी गई हैं।

ईरान में अभी तक कोविड-19 के 18 लाख मामले सामने आये हैं और 61,951 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।

समाचार एजेंसी ‘आईएसएनए’ ने देश के आपातकालीन विभाग के प्रवक्ता मुस्तफा खालिदी के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना दोपहर में सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के ज़ाहेदान शहर के पास हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?