लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तानः काबुल की मस्जिद में बम विस्फोट, आईएस ने तीन बसों पर की भीषण बमबारी, 14 लोगों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2022 10:39 IST

‘काबुल इमरजेंसी हॉस्पिटल’ ने बताया कि मस्जिद में बमबारी के कारण घायल हुए 22 लोग अस्पताल लाए गए, जिनमें से पांच की मौत हो गई। इस बीच, बाल्ख प्रांत में तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने बताया कि मजार-ए-शरीफ शहर में तीन मिनीवैन को निशाना बनाया गया और उनमें विस्फोटक उपकरण रखे गए। उन्होंने बताया कि विस्फोटों में नौ लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देमस्जिद में हुए विस्फोट में कुल 22 लोग घायल हुए थे जिनमे 5 की मौत हो गई वहीं मजार-ए-शरीफ शहर में तीन मिनीवैन पर आईएस ने बमबारी की जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई मजार-ए-शरीफ में हताहत हुए सभी लोग देश में अल्पसंख्यक शिया मुस्लिम समुदाय के थे

इस्लामाबादः अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मस्जिद के भीतर हुए एक विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और देश के उत्तर में तीन मिनी वैन में हुए बम विस्फोटों में नौ लोगों की मौत हो गई। तालिबान ने यह जानकारी दी। मिनी वैन में हुए विस्फोटों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबद्ध एक स्थानीय समूह ने ली है। ‘काबुल इमरजेंसी हॉस्पिटल’ ने बताया कि मस्जिद में बमबारी के कारण घायल हुए 22 लोग अस्पताल लाए गए, जिनमें से पांच की मौत हो गई।

काबुल में तालिबान पुलिस के एक प्रवक्ता खालिद जदरान ने बताया कि ‘पुलिस डिस्ट्रिक्ट 4’ की हजरत जकारिया मस्जिद में हुए विस्फोट के बारे में अभी और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। जदरान ने कहा, ‘‘जब मस्जिद में विस्फोट हुआ, उस समय लोग शाम की नमाज के लिए एकत्र हुए थे।’’ इस बीच, बाल्ख प्रांत में तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने बताया कि मजार-ए-शरीफ शहर में तीन मिनीवैन को निशाना बनाया गया और उनमें विस्फोटक उपकरण रखे गए। उन्होंने बताया कि विस्फोटों में नौ लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि मजार-ए-शरीफ में हताहत हुए सभी लोग देश में अल्पसंख्यक शिया मुस्लिम समुदाय के हैं। आईएस की समाचार एजेंसी ‘अमाक’ के जरिए बयान जारी करके सुन्नी आतंकवादी समूह ने मिनी वैन में हुए विस्फोटों की जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि आईएस ने आईईडी से तीन बसों को निशाना बनाया। काबुल की मस्जिद में हुए हमले की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि आईएस से संबद्ध क्षेत्रीय समूह ‘इस्लामिक स्टेट इन खोरासन प्रॉविंस’ ने यह हमला किया है। यह समूह 2014 से अफगानिस्तान में सक्रिय है और देश में नए तालिबान शासकों के लिए बड़ी सुरक्षा चुनौतियां पेश कर रहा है। अफगानिस्तान में पिछले साल अगस्त में सत्ता पर काबिज होने के बाद तालिबान ने पूर्वी अफगानिस्तान में आईएस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। एपी सिम्मी शोभना शोभना

टॅग्स :KabulआईएसआईएसISIS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा