लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में भारी बारिश से 14 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 6, 2021 20:04 IST

Open in App

कोलंबो, छह जून श्रीलंका में भारी बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 2,40,000 लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि श्रीलंका के कई जिलों में बृहस्पतिवार रात से ही भारी बारिश हो रही है और कई घरों, धान के खेतों और सड़कों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है और यातायात बाधित हो गया है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र के प्रमुख मेजर जनरल सुदांता राणासिंघे ने बताया कि खराब मौसम की वजह से 10 जिलों के 60,674 परिवारों के 2,45,212 लोग प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘ करीब 3500 परिवार राहत शिविरों में हैं।’’

राणासिंघे ने बताया कि विस्थापित हुए इन परिवारों के करीब 15 हजार लोगों को आश्रय देने के लिए कुल 72 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि गमपहा में दो, रत्नपुरा में तीन, कोलंबो-पुट्टालाम-कलुतारा-गाल्ले में एक-एक और कागल्ले में पांच लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि 10 लोगों की मौत बाढ़ की वजह से हुई है जबकि पांच लोगों की मौत भूस्खलन के कारण गिरे कीचड़ युक्त मलबे में दबने से हुई है।

मौसम विभाग ने बताया कि उष्णकटिबंधीय बारिश की वजह से कलुतारा, गमपहा, कोलंबो, रत्नपुरा और कागल्ले सहित कई जिलों में बाढ़ की स्थिति है और आने वाले दिनों में और बारिश होने की संभावना हैं।

राष्ट्रीय इमारत अनुसंधान संगठन ने 25 प्रशासनिक जिलों में से पांच में भूस्खलन की चेतावनी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल