लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के कराची में विस्फोट में 14 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 18, 2021 20:17 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

कराची/इस्लामाबाद, 18 दिसंबर पाकिस्तान की वित्तीय राजधानी कराची में सीवेज प्रणाली में हुए भीषण विस्फोट में शनिवार को कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए।

अखबार ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक कराची के शेरशाह इलाके में एचबीएल बैंक की इमारत ढंके हुए सीवर के ऊपर बनी हुई थी और विस्फोट के हताहतों में ज्यादातर एचबीएल बैंक के ग्राहक और कर्मचारी हैं।

कराची के प्रशासक मुर्तजा वहाब ने कहा कि विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने कहा कि विस्फोट में सत्ताधारी दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सदस्य आलमगीर खान के पिता समेत 14 लोगों की मौत हुई है।

बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की एक प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि सीवरेज लाइन में गैस जमा होने के कारण विस्फोट हुआ। रिपोर्ट में एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि आतंकवाद निरोधक अधिकारी भी विस्फोट की जांच कर रहे हैं।

‘जियो टीवी’ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के एक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जिससे यह संकेत मिले कि विस्फोट को आतंकवादी घटना से जोड़ा जा सकता है।

हालांकि, सुई सदर्न गैस कंपनी (एसएसजीसी) ने कहा है कि क्षेत्र में ‘‘एसएसजीसी की कोई गैस पाइपलाइन’’ नहीं है। बीडीएस की रिपोर्ट का खंडन करते हुए एसएसजीसी ने कहा, ‘‘यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि न तो आग की लपटें दिखाई दे रही थीं और न ही क्षेत्र में प्राकृतिक गैस की गंध आ रही थी। यह स्पष्ट संकेत है कि विस्फोट एसएसजीसी की किसी भी पाइपलाइन में नहीं हुआ।’’

पुलिस ने कहा कि बैंक की इमारत सीवरेज और गैस की पाइपलाइन वाले हिस्से पर बनी थी, जिससे यह पता लगाना मुश्किल हो गया है कि विस्फोट सीवरेज लाइन में गैस जमा होने के कारण हुआ या गैस पाइपलाइन के साथ कुछ हुआ था अथवा वहां विस्फोटक सामग्री रखी गई थी।

दक्षिण क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शरजील खराल ने कहा, ‘‘हमें नहीं पता कि यह गैस विस्फोट था या नहीं। हमारी पहली प्राथमिकता बचाव अभियान है और फिर हम विस्फोट के कारण का पता लगा सकते हैं।’’

विस्फोट के फुटेज में क्षतिग्रस्त वाहनों के साथ एक क्षतिग्रस्त इमारत और जमीन पर मलबा दिखाई दिखा, वहीं बचावकर्मी घायलों को निकालने की कोशिश कर रहे थे। ‘जियो टीवी’ के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि क्षतिग्रस्त इमारत के मलबे के नीचे कई लोग दबे हुए हैं। मलबा हटाने और उसमें फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दो मशीन भी घटनास्थल के लिए भेजी गई।

‘जियो टीवी’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक बम निरोधक इकाई (बीडीयू) भी उस स्थान पर पहुंच गई है और घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार होने के कारण आरबीएल बैंक के नौ कर्मचारी ही ड्यूटी पर आए थे। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

यह विस्फोट ऐसे वक्त हुआ है जब एक दिन बाद पाकिस्तान अफगानिस्तान की स्थिति से निपटने के लिए इस्लामाबाद में इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की 17वीं असाधारण बैठक की मेजबानी कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला