लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी ताइवान में एक इमारत में आग लगने से 14 लोगों की मौत, 51 अन्य झुलसे

By भाषा | Updated: October 14, 2021 13:19 IST

Open in App

ताइपे, 14 अक्टूबर (एपी) दक्षिणी ताइवान में 13 मंजिला एक इमारत में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई और अन्य 51 लोग झुलस गए हैं।

काऊशुंग शहर के दमकल विभाग के अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि आग तड़के करीब तीन बजे लगी। दमकल कर्मी तलाश एवं बचाव अभियान में जुटे हैं। निचली मंजिलों की आग बुझा दी गई है।

काऊशुंग शहर के दमकल विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि 14 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, ताइवान में मौत के आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि अस्पताल में ही की जाती है। आग में झुलस गए 51 अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

दमकल वभाग के बयान के अनुसार, आग बेहद ‘‘भीषण’’ थी और इमारत की कई मंजिलें आग में खाक हो गए। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

चश्मदीदों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्होंने तड़के तीन बजे एक विस्फोट की आवाज सुनी थी।

आधिकारिक बयान के अनुसार, इमारत 40 साल पुरानी थी, जिसकी निचली मंजिल पर दुकानें और ऊपर अपार्टमेंट थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला