लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में वर्षा जनित घटनाओं में 14 लोगों की मौत, 26 घायल

By भाषा | Updated: July 22, 2021 16:18 IST

Open in App

पेशावर, 22 जुलाई पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले 24 घंटे में वर्षा जनित घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी और 26 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) ने कहा कि मॉनसून के दौरान लगातार बारिश से खैबर पख्तूनख्वा के विभिन्न हिस्सों और प्रांत के डेरा इस्माइल खान, हजारा और मलकंद संभागों के निचले इलाकों में पानी भर गया। इससे चार मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और 21 अन्य को आंशिक नुकसान हुआ।

पीडीएमए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘खैबर पख्तूनख्वा में लगातार हो रही मॉनसूनी बारिश के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके परिणामस्वरूप पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए।’’ अधिकारी ने कहा कि प्रांत के संबंधित जिला प्रशासन ने बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव गतिविधियों को तेज कर दिया है और पर्यटकों के लिए आवश्यक यात्रा परामर्श जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला