लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको के सोनोरा में 14 शव मिले, मादक पदार्थ गिरोहों के टकराव में लोगों की मौत की आशंका

By भाषा | Updated: November 25, 2021 12:55 IST

Open in App

मेक्सिको सिटी, 25 नवंबर (एपी) मेक्सिको के उत्तरी सीमावर्ती राज्य सोनोरा में गोपनीय तरीके से दफनाए गए 14 शव मिले हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राज्य के अभियोजकों ने कहा कि कब्र के भीतर हड्डियां, जले हुए और क्षत विक्षत शव मिले हैं।

जांच अधिकारियों ने कहा कि शव की संख्या अभी वे निर्धारित नहीं कर पाए हैं। आशंका है कि मादक पदार्थ के किसी गिरोह ने इन शवों को दफनाया होगा। अधिकारियों के मुताबिक कम से कम 14 शव हो सकते हैं।

लापता लोगों के रिश्तेदारों की स्वयंसेवी खोजी टीम द्वारा इस जगह का पता लगाया गया। यह जगह सोनोरा राज्य की राजधानी हर्मोसिलो के पश्चिम में एक राजमार्ग के पास स्थित है।

सोनोरा में मादक पदार्थ के गिरोहों के बीच अक्सर टकराव होता है। सिनालोआ गिरोह, जलिस्को गिरोह और भगोड़े तस्कर राफेल कारो क्विन्टेरो के सदस्यों के बीच पहले भी टकराव की घटनाएं हो चुकी हैं।

इससे एक दिन पहले ही पुलिस ने जाकाटेकस राज्य में एक राजमार्ग ओवरपास से लटके तीन और शवों की खोज की। पिछले सप्ताह भी वहां 10 शव पाए गए थे। जाकाटेकस राज्य की लोक सुरक्षा एजेंसी ने एक बयान में कहा कि मंगलवार को सैन जोस डी लूर्डेस शहर में तीन शव का पता चला है। जाकाटेकस में भी मादक तस्कर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

मेक्सिको की सेना ने बुधवार को कहा कि वह लगभग 1,750 सैनिकों तथा अर्द्ध-सैन्य नेशनल गार्ड के 1650 सदस्यों को जाकाटेकस में प्रशासन की मदद के लिए भेजेगी। इससे पहले भी वहां कई जवान भेजे जा चुके हैं।

सिनालोआ और जलिस्को न्यू जनरेशन गिरोह सोनोरा राज्य में मादक पदार्थ के कारोबार पर नियंत्रण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अमेरिका की सीमा के पास स्थित इस राज्य से मादक पदार्थों की खेप दूसरी जगहों पर भेजी जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब