लाइव न्यूज़ :

पुर्तगाल में फरवरी के बाद से कोरोना वायरस के सर्वाधिक 1350 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: June 17, 2021 09:22 IST

Open in App

लिस्बन, 17 जून (एपी) पुर्तगाल में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार बृहस्पतिवार को महामारी संबंधी नियमों की समीक्षा करेगी। यहां पर बुधवार को संक्रमण के 1,350 नए मामले सामने आए, जो फरवरी माह के बाद से सबसे ज्यादा हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में सबसे पहले सामने आया कोरोना वायरस का ‘डेल्टा’ स्वरूप मामले बढ़ने की वजह हो सकता है। नए मामलों में से सबसे ज्यादा करीब एक हजार मामले लिस्बन क्षेत्र से सामने आए हैं।

जनवरी में पुर्तगाल कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश था, जहां प्रतिदिन संक्रमण के 16,000 से अधिक मामले सामने आ रहे थे, करीब 7,000 लोग अस्पतालों में भर्ती थे और करीब एक हजार लोग आईसीयू में थे। अब यहां के अस्पतालों में कोरोना वायरस के 351 मरीज हैं, जिनमें से 83 गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती हैं।

पुर्तगाल ने 1.03 करोड़ की आबादी में से 42 फीसदी को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई है और 25 फीसदी लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल