लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के 131 नए मामले, सख्त नियम लागू करने की घोषणा

By भाषा | Updated: December 9, 2021 00:55 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, आठ दिसंबर ब्रिटेन में बुधवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के 131 नए मामले आने के बीच प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने वायरस के प्रसार के मद्देनजर कोविड से जुड़े सख्त नियमों को लागू करने की घोषणा की।

ब्रिटेन में अब तक ओमीक्रोन स्वरूप के कुल 568 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड-19 से निपटने के लिए देश में तथाकथित ''प्लान-बी'' शीतकालीन रणनीति लागू करने का फैसला लिया जो इस शुक्रवार से प्रभावी होगा। इसके तहत जहां तक संभव हो लोगों को ''वर्क फ्रॉम होम'' (घर से काम) करने पर जोर रहेगा। साथ ही अधिकतर स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा और सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश के लिए टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखाना होगा।

वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के अत्यधिक संक्रामक होने का जिक्र करते हुए जॉनसन ने संवाददाताओं से कहा कि नए स्वरूप के मामलों की संख्या दो या तीन दिन में दोगुना की दर से बढ़ रही है।

उन्होंने कहा, '' अब हमारे सामने ओमीक्रोन है, वायरस का ऐसा स्वरूप जो अब तक सामने आए अन्य स्वरूप के मुकाबले बेहद तेजी से फैलता है।''

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-बचाव संबंधी सख्त नियम शुक्रवार से प्रभावी होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना