लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के 131 नए मामले, सख्त नियम लागू करने की योजना

By भाषा | Updated: December 8, 2021 23:35 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, आठ दिसंबर ब्रिटेन में बुधवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के 131 नए मामले आने के साथ अब तक देश में इसके कुल 568 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। ओमीक्रोन के प्रसार की रोकथाम के लिए सरकार सख्त नियम लागू करने की योजना बना रही है।

सरकार में शीर्ष स्तर पर हो रही चर्चा से जुड़ी खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोविड-19 से निपटने के लिए देश में तथाकथित ''प्लान-बी'' शीतकालीन रणनीति लागू करने को लेकर फैसला ले सकते हैं, जिसके तहत लोगों को ''वर्क फ्रॉम होम'' (घर से काम) करने के निर्देश देने के साथ ही मास्क पहनना अनिवार्य किया जा सकता है।

सरकार ने अब तक ''प्लान-बी'' को लागू करने की हरी झंडी नहीं दी है, हालांकि, परिवहन और कुछ सुविधाओं, जैसे कि दुकानों पर अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

संसद में बुधवार को ''प्लान-बी'' से जुड़े सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा, '' अब हमारे सामने ओमीक्रोन है, वायरस का ऐसा स्वरूप जो अब तक सामने आए अन्य स्वरूप के मुकाबले बेहद तेजी से फैलता है। इसलिए, मैं सभी से अपील करता हूं कि अपनी बारी आने पर जल्द से जल्द बूस्टर खुराक लें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना