लाइव न्यूज़ :

यूरोप जा रहे 130 प्रवासियों के लीबिया तट के पास डूबने की आशंका

By भाषा | Updated: April 23, 2021 16:11 IST

Open in App

काहिरा, 23 अप्रैल (एपी) लीबिया के तट के पास भूमध्यसागर में एक पोत के डूब जाने से 100 से अधिक प्रवासियों की मौत हो जाने की आशंका है जो यूरोप जाने की कोशिश कर रहे थे।

गैर-सरकारी संगठन एसओएस मेडिटेरेनी ने बृहस्पतिवार देर रात कहा कि रबर की नाव का मलबा समुद्र में मिल गया है। नाव में करीब 130 लोगों के सवार होने की सूचना थी।

संगठन ने एक बयान में कहा कि सहायता पोत को कोई भी जीवित व्यक्ति नहीं मिला। मलबे के पास कम से कम दस शव मिले हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘हमें काफी दुख है। हम उन परिवारों की पीड़ा को समझ सकते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया...।’’

यूरोपीय मानवतावादी संगठन ने कहा कि मौजूदा घटना के पहले ही इस साल अब तक 350 से अधिक लोगों की समुद्र में डूबने से मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा