लाइव न्यूज़ :

यमन में सरकारी बलों और विद्रोहियों के बीच झड़पों में 130 लड़ाके मारे गये: अधिकारी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 20:11 IST

Open in App

सना, 28 सितंबर (एपी) यमन के सरकारी बलों और देश के हूती विद्रोहियों

के बीच दो दिनों की भीषण झड़पों में 130 से अधिक लड़ाके मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर विद्रोही हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विद्रोहियों ने इस साल की शुरुआत में मारिब पर अपने हमलों को फिर से शुरू किया है जिससे कई लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

आदिवासी बुजुर्गों, सरकार और विद्रोही अधिकारियों के अनुसार लड़ाई की नई घटनाएं मारिब के दक्षिण में हुई है जहां विद्रोही सरकारी सुरक्षा को ध्वस्त करने की कोशिश कर रहे हैं।

मारिब शहर में संघर्ष बढ़ने के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मिलने के लिए सऊदी अरब की यात्रा की थी। अमेरिका ने यमन के वर्षों के युद्ध में संघर्ष विराम के लिए दबाव डाला है।

गौरतलब है कि यमन 2014 के बाद से गृहयुद्ध से ग्रस्त है, जब ईरान समर्थित हूती ने राजधानी सना और देश के अधिकांश उत्तर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल