लाइव न्यूज़ :

चीन में भूकम्प से 13 लोगों की मौत, करीब 200 घायल

By भाषा | Updated: June 19, 2019 05:01 IST

चीनी भूकम्प केन्द्र (सीईएनसी) के अनुसार रिक्टर पैमाने पर 6.0 तीव्रता का पहला झटका स्थानीय समयानुसार सोमवार रात 10 बजकर 55 मिनट पर यीपिन शहर के छांगनिंग इलाके में आया। मंगलवार सुबह महसूस हुए दूसरे झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई।

Open in App

चीन के सिचुआन प्रांत में सोमवार रात और मंगलवार सुबह आए भूकंप के दो शक्तिशाली झटकों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है और करीब 200 लोग जख्मी हो गए। सरकार ने मलबे में से जीवित लोगों को निकालने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

चीनी भूकम्प केन्द्र (सीईएनसी) के अनुसार रिक्टर पैमाने पर 6.0 तीव्रता का पहला झटका स्थानीय समयानुसार सोमवार रात 10 बजकर 55 मिनट पर यीपिन शहर के छांगनिंग इलाके में आया। मंगलवार सुबह महसूस हुए दूसरे झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई।

इसके बाद भूकंप के बाद के कई झटके महसूस किए गए। आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बताया कि 13 लोगों की मौत हुई है और 199 जख्मी हैं। बचाव अभियान चल रहा है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने राहत कार्यों और घायलों को बचाने के लिए सभी प्रयास करने के आदेश दिए हैं।

शी ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे घायलों को बचाने में प्राथमिकता दें तथा हताहतों की संख्या न्यूनतम करें। शी चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की केंद्रीय कमेटी के महासचिव तथा केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष हैं। सोमवार को आए भूकम्प का केन्द्र 16 किलोमीटर की गहराई में था।

नेशनल फूड और स्ट्रैटजिक रिजर्व एडमिनिस्ट्रेशन ने भूकंप प्रभावित इलाके में पांच हजार टेंट, 10,000 फोल्डिंग पलंग, 20,000 रजाइयां भेजी हैं। अधिकारियों ने बताया कि 6.0 तीव्रता वाले भूकंप ने मंगलवार शाम चार बजे तक कुल 142,832 लोगों को प्रभावित किया है और 73 घरों को तबाह कर दिया है।

बचावकर्ताओं के मुताबिक, अधिकतर मौतें क्षतिग्रस्त घरों की वजह से हुई हैं। सरकारी मीडिया ने खबर दी है कि चेंगदू और यीपिन प्रांत में पूर्व चेतावनी प्रणाली ने भूकंप से करीब एक मिनट पहले ही अलार्म बजाना शुरू कर दिया था। यीबिन में लोगों ने बताया कि भूकंप आने के आधे घंटे के बाद झटके फिर से महसूस किए गए।

भूकंप की वजह से यीपिन और सिचुआन के लूझोउ शहर के श्यूयांग को जोड़ने वाले राजमार्ग पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं और इसे बंद कर दिया गया है। सिचुआन में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। साल 2008 में, चेंगदू में आए 7.9 तीव्रता के भूकंप ने 87,000 लोगों की जान ले ली थी। वर्ष 2017 में, उत्तरी चेंगदू में 7.0 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :भूकंपचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा