लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के ऑस्टिन शहर में गोलीबारी में 13 लोग घायल

By भाषा | Updated: June 12, 2021 16:28 IST

Open in App

ऑस्टिन (अमेरिका), 12 जून (एपी) अमेरिका में टेक्सास प्रांत के ऑस्टिन शहर में शनिवार सुबह गोलीबारी में 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को अभी गिरफ्तार नहीं किया है।

ऑस्टिन पुलिस के अंतरिम प्रमुख जोसेफ चाकोन ने कहा कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है लेकिन ताजा संवाददाता सम्मेलन के मुताबिक किसी की भी मौत नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि बार और रेस्त्रां वाले एक मशहूर इलाके में देर रात डेढ़ बजे से पहले गोलीबारी हुई। गोलीबारी के वक्त वाहनों की आवाजाही बंद करने के लिए इलाके में अवरोधक लगा दिए गए थे। अभी यह पता नहीं चला है कि किस वजह से गोलीबारी हुई।

चाकोन ने बताया कि 11 घायलों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जबकि एक अन्य घायल को अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा एक व्यक्ति को गोली लगी थी और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया।

अंतरिम पुलिस प्रमुख ने कहा, ‘‘हमारे अधिकारी तुरंत हरकत में आए। उन्होंने फौरन कई घायलों की जान बचाने के लिए कदम उठाए।’’ उन्होंने बताया कि हमलावर को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस के पास संदिग्ध की ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि हमलावर एक पुरुष था। जांचकर्ता घटनास्थल से निगरानी वीडियो और अन्य सबूत खंगाल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा