लाइव न्यूज़ :

क्लाउडेट तूफान के कारण अमेरिका में वैन में सवार आठ बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 21, 2021 12:05 IST

Open in App

अटलांटा (अमेरिका), 21 जून (एपी) अमेरिका के अलबामा प्रांत में आए ऊष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान क्लाउडेट के कारण हुए हादसों में 13 लोगों की मौत हो गयी जबकि इसकी वजह से अचानक आई बाढ़ के कारण दर्जनों घर नष्ट हो गए। हादसे में मारे गए लोगों में वैन में सवार आठ बच्चे भी शामिल हैं।

अलबामा प्रांत की बटलर काउंटी के कोरोनर वेन गारलॉक ने बताया कि शनिवार को मोंटगोमरी के दक्षिण की ओर करीब 55 किलोमीटर दूर इंटरस्टेट 65 पर कई वाहन आपस में टकरा गए जिसके कारण नौ बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गयी। यह हादसा संभवत: सड़कों पर फिसलन के कारण हुआ। इस हादसे में एक वैन में सवार आठ बच्चों की मौत हो गयी, जिनकी उम्र चार से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। यह वैन दुर्व्यवहार अथवा उपेक्षा का शिकार हुए बच्चों के लिए अलबामा शेरिफ एसोसिएशन द्वारा संचालित एक आश्रय स्थल की थी।

इसके अलावा एक अन्य वाहन में एक व्यक्ति और उसकी नौ महीने की बच्ची की मौत हो गयी। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। इस बीच, टस्कलोसा शहर में एक मकान पर एक पेड़ गिरने से 24 वर्षीय एक व्यक्ति और तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। तूफान के कारण मिसीसिपी खाड़ी तटीय क्षेत्र में 30 सेंटीमीटर तक बारिश हुई। डब्ल्यूबीआरसी-टीवी ने बताया कि बर्मिंघम में एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि वह व्यक्ति अचानक आई बाढ़ के दौरान पानी में गिर गया था।

तूफान की वजह से हुई मूसलाधार बारिश के चलते उत्तरी जॉर्जिया, दक्षिण कैरोलिना के अधिकतर हिस्सों, उत्तरी कैरोलिना तट और दक्षिणपूर्व अलबामा के कुछ हिस्सों और फ्लोरिडा पैनहैंडल में रविवार को अचानक बाढ़ आ गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना