लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा में 13 और व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 25, 2021 22:34 IST

Open in App

ढाका, 25 अक्टूबर बांग्लादेश में दुर्गापूजा के दौरान अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हाल में हुई हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने 13 और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सोमवार को मीडिया में आई खबरों में दी गई।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मामुन मंडल को गिरफ्तार किया, जो इस्लामी छात्र शिविर का कार्यकर्ता है। संगठन जमात-ए- इस्लामी का सहयोगी संगठन है। पुलिस ने स्थानीय मौलवी उमर फारूक को भी रविवार को गिरफ्तार किया।

‘बीडीन्यूज24डॉटकॉम’ ने पुलिस अधीक्षक बिप्लव कुमार सरकार के हवाले से बताया, ‘‘मामुन 2012 से ही छात्र शिविर में सक्रिय था। बाद में कुछ समय के लिए वह मलेशिया में रहा। उमर फारूक पीरगंज दक्षिण बस स्टैंड मस्जिद में इमाम था।’’

दुर्गापूजा के दौरान मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना के विरोध में अल्पसंख्यक समुदाय के विरोध-प्रदर्शन के बीच यहां से 255 किलोमीटर दूर रंगपुर जिले के पीरगंज उपजिला में क्रुद्ध भीड़ ने 17 अक्टूबर को 66 घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया था और हिंदुओं के कम से कम 20 घरों में आग लगा दी थी।

खबर के मुताबिक, पीरगंज के थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने बताया कि मामुन ने हिंसा की रात ‘‘पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई।’’

‘बीडीन्यूज24डॉटकॉम’ की खबर के अनुसार, नोआखाली में हिंदू समुदाय के विरोध में हुई हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के एक नेता सहित 11 और लोगों को गिरफ्तार किया है।

हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शैकत मंडल सहित अभी तक 68 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में कुल आबादी का करीब 10 फीसदी हिंदू हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना