लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में बहुमंजिला इमारतों में लगी आग, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, 13 की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2025 19:25 IST

Hong Kong: एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 700 निवासियों को अस्थायी आश्रयों में पहुंचाया गया है, हालांकि अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि वांग फुक कोर्ट आवासीय परिसर में लगी आग में अभी भी अन्य लोग फंसे हुए हैं।

Open in App

Hong Kong: हांगकांग के एक बहुमंजिला आवासीय परिसर में बुधवार को आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन सेवा ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नौ लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया तथा चार अन्य को अस्पताल भेजा गया, जिनकी बाद में मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि लगभग 700 लोगों को अस्थायी आश्रयों में पहुंचाया गया है।

शहर के ताई पो जिले में स्थित इस परिसर के बाहरी हिस्से में लगाए गए बांस के मचानों पर भीषण आग की लपटें फैले गईं। घटनास्थल के वीडियो में दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास करते नजर आए।

ताई पो जिला परिषद के सदस्य लो हियु-फंग ने बुधवार को स्थानीय टीवी स्टेशन टीवीबी को बताया कि आग में फंसे अधिकांश निवासी बुजुर्ग थे। अग्निशमन सेवा विभाग ने बताया कि आग दोपहर के समय लगी। रात तक आग की चेतावनी का स्तर बढ़ा दिया गया।

टॅग्स :हॉन्ग कॉन्गआगअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी