पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में विस्फोट में 13 लोग घायल

By भाषा | Updated: November 2, 2021 17:37 IST2021-11-02T17:37:09+5:302021-11-02T17:37:09+5:30

13 injured in blast in Pakistan's Balochistan province | पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में विस्फोट में 13 लोग घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में विस्फोट में 13 लोग घायल

कराची, दो नवंबर पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम 13 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत नाजुक है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी मोहम्मद कासीम ने बताया कि चार गंभीर रूप से घायल मरीजों को इलाज के लिए क्वेटा भेजा गया है जबकि नौ को खरान जिले के एक अस्पताल में ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि इलाके से सुरक्षाबल के एक वाहन गुजरने के शीघ्र बाद ही विस्फोट हुआ। बम एक मोटरसाइकिल में लगाया गया था।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदुस बीजेनजो ने इस हमले की निंदा की और घायलों के लिए दुख प्रकट किया। एक बयान में उन्होंने कहा कि देश विरोधी तत्व राज्य की शांति भंग करना चाहते हैं। इससे पहले कल प्रांत के अवारन जिले में विस्फोट की घटना में एक प्रमुख नेता और एक कबाइली बुजुर्ग की मौत हो गई थी। वहीं दो अन्य घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 13 injured in blast in Pakistan's Balochistan province

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे