दो हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर,13 फ्रांसीसी सैनिकों की मौत, माली में इस्लामी चरमपंथियों के खिलाफ चला रहे थे अभियान

By भाषा | Updated: November 26, 2019 16:45 IST2019-11-26T16:45:16+5:302019-11-26T16:45:16+5:30

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को हुई इस दुर्घटना पर “गहरा शोक’’ प्रकट किया जो संघर्ष अभियान के दौरान हुई थी। एक लिखित बयान में, उन्होंने फ्रांस की सेना के लिए अपना समर्थन जाहिर किया और साहेल क्षेत्र में लगातार बने हुए इस्लामी भय का मुकाबला कर रहे “फ्रांस के सैनिकों के साहस” पर जोर दिया। बयान में दुर्घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई।

13 French soldiers killed in collision between two helicopters, campaigning against Islamic extremists in Mali | दो हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर,13 फ्रांसीसी सैनिकों की मौत, माली में इस्लामी चरमपंथियों के खिलाफ चला रहे थे अभियान

पश्चिम और मध्य एशिया में चलाए जा रहे अभियान में 4,500 कर्मी शामिल हैं।

Highlightsफ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने कहा कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है। माली में चरमपंथी हमलों में अचानक हुई वृद्धि ने पिछले दो माह में 100 से अधिक स्थानीय सैनिकों की जान ले ली।

माली में इस्लामी चरमपंथियों के खिलाफ अभियान चलाने के क्रम में दो हेलीकॉप्टरों के बीच हुई टक्कर में 13 फ्रांसीसी सैनिकों की मौत हो गई। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मैक्रों ने सोमवार को हुई इस दुर्घटना पर “गहरा शोक’’ प्रकट किया जो संघर्ष अभियान के दौरान हुई थी। एक लिखित बयान में, उन्होंने फ्रांस की सेना के लिए अपना समर्थन जाहिर किया और साहेल क्षेत्र में लगातार बने हुए इस्लामी भय का मुकाबला कर रहे “फ्रांस के सैनिकों के साहस” पर जोर दिया। बयान में दुर्घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई।

फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने कहा कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है। पश्चिम और मध्य एशिया में चलाए जा रहे अभियान में 4,500 कर्मी शामिल हैं और यह विदेश में चलाया जा रहा फ्रांस का सबसे बड़ा सैन्य मिशन है।

माली में चरमपंथी हमलों में अचानक हुई वृद्धि ने पिछले दो माह में 100 से अधिक स्थानीय सैनिकों की जान ले ली। इस्लामिक स्टेट समूह अक्सर इन हमलों की जिम्मेदारी लेता रहा है। अमेरिका ने कहा था कि पश्चिम अफ्रीका का साहेल क्षेत्र आईएस और अन्य चरमपंथी समूहों के खिलाफ जंग में एक उभरता हुआ मोर्चा है।

आईएस सरगना अबु बकर अल बगदादी ने इस साल अपनी मौत से पहले माली और पड़ोसी बुर्किना फासो में वफादारी निभाने के लिए इन चरमपंथियों को बधाई दी थी।

Web Title: 13 French soldiers killed in collision between two helicopters, campaigning against Islamic extremists in Mali

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे