लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: इंडोनेशिया के फुटबॉल मैच के दौरान जमकर हिंसा में 174 लोगों की गई जान, 180 से भी ज्यादा घायल, 11 की हालत गंभीर

By आजाद खान | Updated: October 2, 2022 15:46 IST

शुरुआती जानकारी में यह पता चल रहा है कि इस हिंसा के पीछे टीम की हार बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, अरेमा की टीम के हारने के बाद फैंस में गुस्सा आ गया और इसके बाद जमकर हिंसा हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देइंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान जमकर हिंसा हुई है। इस हिंसा में 174 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल भी है। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

नुसंतारा: शनिवार को इंडोनेशिया में भारी हिंसा के दौरान 174 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हिंसा एक फुटबॉल मैच के दौरान हुई है। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। 

इस हिंसा में फैंस ने कई खिलाड़ियों पर भी अटैक किया है और सुरक्षाकर्मी पर भी हमला बोला है। हालांकि सुरक्षाकर्मी भी लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ रहे थे, लेकिन फिर भी भीड़ काफी ज्यादा थी जिस कारण कन्ट्रोल करने में दिक्कत हो रही थी। 

क्या है पूरा मामला

खबरों के मुताबिक, शनिवार को अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच एक मैच चल रहा था। ऐसे में अरेमा की टीम हार गई जिससे फैंस काफी नाराज हो गए और गुस्सा में आकर बड़ी संख्या में मैदान के तरफ दौड़ने लगे। 

इस हिंसा के कई वीडियो भी सामने आए है जिसमें फैंस को हिंसा करते हुए देखा गया है। यही नहीं दावा यह भी है कि फैंस मैदान में घुसते ही खिलाड़ियों पर हमला भी करने लगे और वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी पर चीजें भी फेंकने लगे थे। 

174 लोगों की हुई मौत, 100 से अधिक घायल, 11 की हालत नाजुक

पूर्वी जावा के डिप्टी गवर्नर इमिल डरडाक ने रविवार को कोम्पास टीवी को दिए साक्षात्कार में बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 174 हो गई है। वहीं, 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिनका आठ अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि 11 घायलों की हालत गंभीर है। 

इस पर बोलते हुए पूर्वी जावा के पुलिस अधिकारी निको अफिंटा ने बताया कि स्टेडियम में केवल 34 लोगों की मौत हुई है, बाकि लोगों की मौत अस्पताल जाने के बाद हुई है। 

मारपीट, भगदड़ और दम घुटने से हुई मौत

शुरुआती जांच में यह पता चला है कि इम मौत के पीछा का कारण मारपीट, भगदड़ और दम घुटना है। बताया जाता है कि भारी संख्या में लोग वहां अफरा-तफरी हुई जिस कारण ये जाने गई है। वहीं यह भी बात सामने आ रही है कि जिन लोगों की मौत हुई है, उन में दो पुलिसकर्मी भी शामिल है। 

भाषा इन्पुट के साथ 

टॅग्स :इंडोनेशियाफुटबॉलवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?