लाइव न्यूज़ :

नाइजर में सैन्य प्रतिष्ठान पर बंदूकधारियों के हमले में 12 सैनिकों की मौत

By भाषा | Updated: December 6, 2021 18:40 IST

Open in App

नियामी, छह दिसंबर (एपी) चरमपंथी बंदूकधारियों ने पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में बुर्किना फासो के साथ लगती इसकी दक्षिण-पूर्वी सीमा के पास एक सैन्य शिविर पर हमला किया, जिसमें कम से कम 12 सैनिक मारे गए हैं।

देश के गृह मंत्रालय ने रविवार देर रात एक बयान में कहा कि 100 मोटरसाइकिलों पर सवार चरमपंथी विद्रोहियों ने गोरौएल क्षेत्र में फोनियन सैन्य शिविर पर हमला किया।

सरकारी बयान में कहा गया कि सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई कर दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया है। गृह मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में संख्या का उल्लेख किए बिना कहा, ‘‘दर्जनों आतंकी मारे गए हैं।’’

बयान के अनुसार, सेना राजधानी नियामी और अन्य सैन्य ठिकानों से कुमुक भेजकर जमीनी तथा हवाई अभियानों के माध्यम से विद्रोहियों का पीछा कर रही है।

विज्ञप्ति में कहा गया, "जारी सैन्य अभियान के अंत में सटीक आकलन की सूचना दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना