लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में तूफान के कारण दो वाहनों की टक्कर से 12 लोगों की मौत, कई घायल

By भाषा | Updated: June 20, 2021 23:02 IST

Open in App

अटलांटा (अमेरिका), 20 जून (एपी) अमेरिका के अलबामा प्रांत में आए उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान के कारण हुए हादसों में 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि अचानक आई बाढ़ के कारण दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गए।

अलबामा प्रांत की बटलर काउंटी के कोरोनर वेन गारलॉक ने कहा कि शनिवार को दक्षिण मोंटगोमरी में करीब 15 वाहन आपस में टकरा गए जिसके कारण नौ बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटना में मारे गए लोगों के नामों का उल्लेख नहीं किया गया है। यह हादसा संभवत: सड़कों पर फिसलन के कारण हुआ। इस हादसे में एक वैन में सवार आठ बच्चों की मौत हो गयी, जिनकी उम्र चार से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। यह वैन दुर्व्यवहार अथवा उपेक्षा का शिकार हुए बच्चों के लिए अलबामा शेरिफ एसोसिएशन द्वारा संचालित एक युवा संगठन से संबंधित थी।

इसके अलावा एक अन्य वाहन में एक व्यक्ति और एक नौ महीने के बच्चे की मौत हो गयी। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।

इस बीच, टस्कलोसा शहर के घर पर एक पेड़ गिरने से 24 वर्षीय एक व्यक्ति और तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। तूफान के कारण मिसीसिपी खाड़ी तटीय क्षेत्र में 30 सेंटीमीटर तक बारिश हुई।

उत्तरी जॉर्जिया, दक्षिण कैरोलाइना के अधिकांश हिस्सों, उत्तरी कैरोलाइना तट और दक्षिणपूर्व अलबामा के कुछ हिस्सों और फ्लोरिडा पैनहैंडल में रविवार को अचानक बाढ़ आ गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल