लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में बस और ट्रेन की टक्कर में 12 की मौत, छह घायल

By भाषा | Updated: December 19, 2020 16:22 IST

Open in App

ढाका, 19 दिसंबर बांग्लादेश में शनिवार को एक रेलवे फाटक पर एक ट्रेन ने बस में टक्कर मार दी। इस घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी मिली है।

डेली स्टार की खबर के मुताबिक यह घटना जॉयपुरहाट जिले में पुरानापोइल रेलवे फाटक पर हुई। यहां राजशाही जाने वाली उत्तर एक्सप्रेस ट्रेन की रेल फाटक पर बस से टक्कर हो गई।

ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक बस करीब आधे किलोमीटर तक रेलवे पटरी पर घिसटती हुई चली गई। बस जॉयपुरहाट से पंचबीबी जा रही थी।

जॉयपुरहाट सदर पुलिस थाने के प्रभारी एकेएम आलमगीर जहां ने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि फाटक खुला हुआ था और वहां लाइनमैन ड्यूटी पर मौजूद नहीं था जिससे यह घटना हुई।

जॉयपुरहाट के उपायुक्त शरीफुल इस्लाम ने कहा कि घटनास्थल से 10 शव मिले। वहीं 8 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिनमें से दो की मौत हो गई। अभी छह का इलाज चल रहा है।

बीडीन्यूज24 डॉट कॉम की खबर के अनुसार हादसे के शिकार सभी लोग बस से यात्रा कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल