लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के कराची में विस्फोट में 12 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 18, 2021 19:31 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

कराची/इस्लामाबाद, 18 दिसंबर पाकिस्तान की वित्तीय राजधानी कराची में सीवेज प्रणाली में हुए भीषण गैस विस्फोट में शनिवार को कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए।

अखबार ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक कराची के शेरशाह इलाके में इस निजी बैंक की इमारत ढंके हुए सीवर के ऊपर बनी हुई थी और विस्फोट के हताहतों में ज्यादातर बैंक के ग्राहक और कर्मचारी हैं।

कराची के प्रशासक मुर्तजा वहाब ने कहा कि विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। वहाब ने ट्वीट किया, ‘‘शेरशाह इलाके में विस्फोट में 10 लोगों के शव बरामद किए गए हैं जबकि 11 लोग घायल हो गए। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और घायलों को आवश्यक उपचार मुहैया कराया जा रहा है।’’

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने कहा कि विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है। दक्षिण क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शरजील खराल ने कहा, ‘‘हमें नहीं पता कि यह गैस विस्फोट था या नहीं। हमारी पहली प्राथमिकता बचाव अभियान है और फिर हम विस्फोट के कारण का पता लगा सकते हैं।’’

विस्फोट के फुटेज में क्षतिग्रस्त वाहनों के साथ एक क्षतिग्रस्त इमारत और जमीन पर मलबा दिखाई दिखा, वहीं बचावकर्मी घायलों को निकालने की कोशिश कर रहे थे। ‘जियो टीवी’ के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि क्षतिग्रस्त इमारत के मलबे के नीचे कई लोग दबे हुए हैं। मलबा हटाने और उसमें फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दो मशीन भी घटनास्थल के लिए भेजी गई।

‘जियो टीवी’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक बम निरोधक इकाई (बीडीयू) भी उस स्थान पर पहुंच गई है और घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार होने के कारण बैंक के नौ कर्मचारी ही ड्यूटी पर आए थे। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

यह विस्फोट ऐसे वक्त हुआ है जब एक दिन बाद पाकिस्तान अफगानिस्तान की स्थिति से निपटने के लिए इस्लामाबाद में इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की 17वीं असाधारण बैठक की मेजबानी कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला