मिस्र में बस पलटने से 12 लोगों की मौत
By भाषा | Updated: September 5, 2021 17:07 IST2021-09-05T17:07:25+5:302021-09-05T17:07:25+5:30

मिस्र में बस पलटने से 12 लोगों की मौत
काहिरा, पांच सितंबर (एपी) मिस्र की राजधानी को स्वेज नहर शहर से जोड़ने वाले राजमार्ग पर एक बस के पलट जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। देश की सरकारी समाचार एजेंसी की रविवार की खबर से यह जानकारी मिली। एमईएनए समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार यह घटना शनिवार को स्वेज नहर के समीप काहिरा-स्वेज मरुस्थल सड़क पर हुई। खबर के अनुसार यह बस शर्म अल-शेख के रेड सी रिसॉर्ट से काहिरा जा रही थी, तभी यह एक कंक्रीट के अवरोधक से टकराकर पलट गई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।