लाइव न्यूज़ :

काबुल में मस्जिद में विस्फोट में 12 लोगों की मौत, 15 लोग घायल

By भाषा | Updated: May 14, 2021 20:03 IST

Open in App

काबुल, 14 मई (एपी) अफगानिस्तान के उत्तरी काबुल में जुमे की नमाज के समय एक मस्जिद में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।

काबुल पुलिस के प्रवक्ता फिरदौस फरामर्ज ने बताया कि मस्जिद के इमाम मुफ्ती नईमन की भी हमले में मौत हो गई।

अफगानिस्तान में 20 साल की जंग के बाद अमेरिका और नाटो सैनिकों की वापसी शुरू होने के बीच हिंसक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।

फरामर्ज ने बताया कि नमाज शुरू होते ही धमाका हो गया। अब तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन प्राथमिक जांच से प्रतीत होता है कि शायद इमाम को निशाना बनाकर हमला किया गया था।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने मस्जिद में विस्फोट से संगठन से किसी तरह का जुड़ाव होने से इनकार करते हुए इसकी निंदा की और आरोप लगाया कि इस धमाके के पीछे अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी का हाथ है।

स्थानीय निवासी मुहिबुल्ला साहेबजादा ने बताया कि वह नमाज अदा करने के बाद मस्जिद से निकले ही थे कि विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद मस्जिद में धुआं फैल गया, लोग इधर-उधर भागने लगे।

यह विस्फोट ऐसे वक्त हुआ है जब तालिबान और अफगानिस्तान सरकार ने ईद-उल-फितर के मद्देनजर तीन दिन के संघर्षविराम की घोषणा कर रखी है। संघर्ष विराम के दूसरे दिन यह धमाका हुआ।

इससे पहले काबुल में कई हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट से जुड़े स्थानीय संगठन ने ली थी, लेकिन तालिबान और सरकार हमले के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ते हैं।

पिछले सप्ताह काबुल में कार के जरिए किए गए विस्फोट में 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक