लाइव न्यूज़ :

माली में संरा मिशन पर हमले में जर्मनी के 12 सैनिक घायल

By भाषा | Updated: June 26, 2021 11:55 IST

Open in App

बर्लिन, 26 जून (एपी) जर्मनी की रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि माली में संयुक्त राष्ट्र के मिशन में शामिल सैनिकों पर हमले में जर्मनी के 12 सैनिक और एक अन्य देश का सैनिक घायल हो गया है।

देश में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने पहले कहा था कि गाव क्षेत्र में एक स्थानीय संचालन अड्डे पर वाहन में विस्फोट से 15 शांतिरक्षक घायल हो गए।

जर्मनी की रक्षा मंत्री एन्नेग्रेट क्रैम्प्कैरेनबार ने बताया कि तीन सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने जर्मनी के बोन में पत्रकारों को बताया कि दो सैनिकों की हालत स्थिर है जबकि तीसरे सैनिक की सर्जरी चल रही है। सभी घायल सैनिकों को हेलीकॉप्टर से गाव लाया गया जहां जर्मनी, फ्रांस और चीन के चिकित्सा केंद्रों में उनका इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘घटनास्थल पर सैन्य अभियान अभी पूरे नहीं हुए हैं।’’ उन्होंने बताया कि जर्मनी का एक विमान घायल सैनिकों को शनिवार को स्वदेश लाने के लिए रात को गाव की उड़ान भरेगा।

गौरतलब है कि जर्मनी के सैकड़ों सैनिक पश्चिम अफ्रीकी देश में संयुक्त राष्ट्र स्थिरता और यूरोपीय संघ के प्रशिक्षण अभियानों में भाग ले रहे हैं। माली 2012 से इस्लामिक चरमपंथ पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी