लाइव न्यूज़ :

बुर्किना फासो में बंदूकधारी के हमले में 11 पुलिसकर्मियों की मौत, चार लापता

By भाषा | Updated: June 23, 2021 08:31 IST

Open in App

औगाडौगू, 23 जून (एपी) चरमपंथी हिंसा से बेहाल बुर्किना फासो में एक बंदूकधारी ने पुलिस अधिकारियों के एक समूह पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

बुर्किना फासो के सुरक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में इस हमले की पुष्टि की। यह हमला सोमवार को बारसालोघो शहर के नजदीक हुआ। हमले के बाद से कम से कम चार पुलिस अधिकारी लापता हैं। सुरक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि केवल सात पुलिसकर्मी ही इस हमले में बच पाए।

हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी समूह ने नहीं ली है, लेकिन संदेह इस्लामिक चरमपंथियों पर है जिन्होंने हाल के महीनों में भयावह हिंसा को अंजाम दिया है। इस महीने की शुरुआत में जिहादियों ने साहेल क्षेत्र के सोलहन गांव में आम नागरिकों पर भयावह हमला किया था, जिसमें कम से कम 132 लोगों की मौत हो गई थी।

अलकायदा और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों की हिंसा की वजह से बुर्किना फासो में हजारों लोग मारे गए हैं और दस लाख से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला