लाइव न्यूज़ :

लास वेगास में पिकासो की 11 कलाकृतियां 10 करोड़ 90 लाख डॉलर में नीलाम हुईं

By भाषा | Updated: October 25, 2021 00:23 IST

Open in App

लास वेगास, 24 अक्टूबर (एपी) मशहूर चित्रकार पाब्लो पिकासो के 140वें जन्मदिन के मौके पर लास वेगास में हुई एक नीलामी में उनकी 11 कलाकृतियां संयुक्त रूप से 10 करोड़ 90 लाख डॉलर में बिकी हैं।

नौ पेंटिंग और दो सेरामिक की कृतियां बेलाजियो गैलरी ऑफ फाइन आर्ट में पिकासो रेस्तरां में दो दशक से अधिक समय तक प्रदर्शित की गईं। इसके बाद मालिक एमजीएम रिसॉर्ट्स ने इस साल की शुरुआत में इन्हें बेचने का फैसला किया।

शनिवार का कार्यक्रम नीलामी कंपनी सोथबीज द्वारा आयोजित किया गया था और कंपनी ने पहली बार अपने न्यूयॉर्क बिक्रीकक्ष से बाहर उत्तरी अमेरिका में नीलामी का आयोजन किया, जिसमें पिकासो की 1917 से 1969 तक की कलाकृतियां शामिल रहीं।

आयोजकों ने कहा कि नीलामी लगभग 45 मिनट तक चली और लगभग 150 लोगों ने इसमें हिस्सा लिया, जिनमें से कुछ सोने के फ्रेम वाली कुर्सियों पर बैठे थे।

पिकासो का जन्म 1881 में हुआ था और वह 1973 तक जीवित रहे। उन्होंने अपना अधिकांश जीवन फ्रांस में बिताया। कहा जाता है कि एक कलाकार के रूप में 70 से अधिक वर्षों के दौरान पिकासो ने 13,000 से अधिक पेंटिंग बनाईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक