लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में सशस्त्र गतिरोध के बाद 11 लोग हिरासत में लिए गए

By भाषा | Updated: July 4, 2021 00:53 IST

Open in App

वेकफील्ड (अमेरिका), तीन जुलाई (एपी) अमेरिका की मैसाचुसेट्स राज्य पुलिस ने कहा कि शनिवार को हथियारों से लैस लोगों के एक समूह और पुलिस के बीच गतिरोध खत्म हो गया है तथा अब तक 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि संदिग्धों में दो लोग वे शामिल हैं जिन्हें शनिवार को पहले गिरफ्तार किया गया था। गतिरोध शुरू होने पर कुछ इलाकों में लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने का आदेश जारी करना पड़ा।

पुलिस ने बताया कि दो संदिग्धों को अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन इनका गतिरोध से कोई लेना-देना नहीं है। इन्हें पहले की स्थिति की वजह से अस्पताल भेजा गया है।

मैसाचुसेट्स राज्य पुलिस ने कहा कि 11 संदिग्धों को एक घंटे के गतिरोध के बाद हिरासत में ले लिया गया, जिसके कारण अंतरराज्यीय मार्ग 95 को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया था।

अधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गतिरोध आज तड़के शुरू हुआ, जब पुलिस ने अंतरराज्यीय राजमार्ग इंटरस्टेट 95 पर दो कारों की गति कम होते और उन्हें सड़क किनारे खड़ी होते देखा। दोनों कारों की लाल बत्ती जल रही थी।

मास स्टेट पुलिस कर्नल क्रिस्टोफर मैसन ने कहा कि सैनिकों जैसी पोशाक पहने आठ से 10 लोग बंदूक और पिस्तौल के साथ थे।

पुलिस ने कहा, ‘‘संदिग्ध लोगों ने अपने हथियार सौंपने और अधिकारियों के आदेश का पालन करने से इनकार करते हुए दावा किया कि वे एक ऐसे समूह से हैं जो कानून को नहीं मानता है।’’

इस गतिरोध के चलते वेकफील्ड में ‘इंटरस्टेट-95’ राजमार्ग के एक हिस्से को बंद करना पड़ा, जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना