लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में नहर में वाहन के गिरने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 15, 2021 19:52 IST

Open in App

लाहौर, 15 मई पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक वाहन के नहर में गिर जाने से सात बच्चों समेत एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गयी।

बचाव अधिकारियों के मुताबिक यह घटना लाहौर से करीब 50 किलोमीटर दूर शेखूपुरा जिले में शुक्रवार को उस वक्त हुई जब किला दीदार सिंह से आ रहा वाहन सड़क से फिसलकर नहर में गिर गया। यह वाहन खानकाह डोगरान की ओर जा रहा था।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और नहर से शव निकाले गए।

बचाव अधिकारी मुहम्मद फारूक ने बताया, ‘‘मृतकों में सात बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरूष थे। सभी लोग एक ही परिवार के थे।’’

उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने सारे शव निकाल लिए हैं और उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है।

बचाव अधिकारियों का मानना है कि तेज रफ्तार के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया होगा और यह नहर में जा गिरा।

पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बज्दर ने घटना पर शोक जताया और दिवंगत लोगों की आत्मा के लिए प्रार्थना की।

पाकिस्तान में आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं और इस तरह की घटनाओं में हर साल हजारों लोगों की जान जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो