लाइव न्यूज़ :

चीन में सोने की खदान में फंसे 11 खनिकों को बाहर निकाला गया

By भाषा | Updated: January 24, 2021 15:44 IST

Open in App

बीजिंग, 24 जनवरी चीन के पूर्वी शांगदोंग प्रांत में सोने की खदान में दो हफ्ते पहले हुए विस्फोट के बाद से उसमें फंसे खनिकों में से 11 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

सरकारी मीडिया में रविवार को आयी खबर के अनुसार, शांगदोंग प्रांत के चिशिया शहर में स्थित सोने के खदान में 10 जनवरी से फंसे 22 खनिकों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन जी-तोड़ कोशिश कर रहा था। खदान में 10 जनवरी को विस्फोट होने के बाद उससे बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया था।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, बचाव दल ने रविवार को और दो खनिकों को सुरक्षित बाहर निकाला। अभी तक 11 खनिकों को बाहर निकाल लिया गया है।

खबर के अनुसार, पहले खनिक को आज सुबह बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि खनिक बहुत कमजोर हो गया है और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया है।

फिलहाल 633 कर्मी और 407 उपकरण बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

रविवार से पहले बचाव दल सिर्फ 10 खनिकों से संपर्क साध सके थे और उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर था। एक खनिक के मरने की सूचना है। खबर के अनुसार वह कोमा में था।

विस्फोट होने के दिन से ही 240 मीटर की गहराई में फंसे खनिकों को निकालने का प्रयास जारी है। बृहस्पतिवार को चीनी अधिकारियों ने कहा था कि खनिकों को निकालने के लिए करीब 70 टन मलबे को हटाना होगा और इसमें 15 दिन का समय लग सकता है।

शिन्हुआ ने बताया कि 10 खनिकों को भोजन, मेडिकल सामग्री, कंबल और अन्य पोषक द्रव पहुंचाए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात