लाइव न्यूज़ :

रूस के साइबेरिया में कोयला खदान में आग लगने से 11 की खनिकों की मौत, 40 से अधिक घायल

By भाषा | Updated: November 25, 2021 16:33 IST

Open in App

मास्को, 25 नवंबर (एपी) रूस के साइबेरिया में एक कोयला खदान में आग लग जाने से 11 खनिकों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गये। वहीं, दर्जनों अन्य अब भी उसमें फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आग दक्षिण-पश्चिमी साइबेरिया के केमेरोवो क्षेत्र में लगी। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने एक अज्ञात आपातकालीन अधिकारी के हवाला से बताया कि कोयले की धूल में आग लग गई, और उसका धुआं वेंटिलेशन सिस्टम के माध्यम से लिट्स्व्याज्हनाया खदान में तेजी से भर गया।

केमेरोवो के गवर्नर सर्गेई त्सिविलोव ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के अपने पेज पर बताया कि घटना के समय कुल 285 लोग खदान में थे, जिनमें से 239 को निकाल लिया गया है और 46 अन्य खनिक अब भी भूमिगत खदान में फंसे हुए हैं।

त्सिविलोव ने कहा, “46 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से चार की हालत गंभीर है।”

इससे पहले बृहस्पतिवार को, आपातकालीन स्थितियों के लिए रूस के कार्यवाहक मंत्री, अलेक्जेंडर चुप्रियन ने कहा कि 44 खनिकों को आई चोटों को लेकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विभिन्न अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी में घायलों की संख्या में विरोधाभास को अभी दूर नहीं किया जा सका है।

धुएं के कारण खदान में फंसे और लोगों को बचाने के लिये किये जा रहे प्रयास में बाधा आ रही है।

रूस की जांच समिति ने सुरक्षा उपायों के उल्लंघन के आरोपों को लेकर अग्निकांड के बाद जांच शुरू कर दी है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हादसे में मारे गए खनिकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और सरकार को घायलों को सभी आवश्यक सहायता मुहैया कराने के लिये कहा। पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब