लाइव न्यूज़ :

रूस के साइबेरिया में कोयला खदान में आग लगने से 11 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

By भाषा | Updated: November 25, 2021 20:54 IST

Open in App

मॉस्को, 25 नवंबर (एपी) रूस के साइबेरिया में बृहस्पतिवार को एक कोयला खदान में आग लग जाने से 11 खनिकों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गये। खदान में अब भी कुछ लोग फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

खदान के प्रशासकों ने ‘इंटरफैक्स समाचार एजेंसी’ को बताया कि विस्फोट की आशंका के कारण बृहस्पतिवार दोपहर खदान में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास रोक दिए गए और बचाव दल को खदान से बाहर निकाल लिया गया।

आग दक्षिण-पश्चिमी साइबेरिया के केमेरोवो क्षेत्र में लगी। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने एक अज्ञात आपातकालीन अधिकारी के हवाला से बताया कि कोयले की धूल में आग लग गई, और उसका धुआं वेंटिलेशन सिस्टम के माध्यम से लिट्सव्याजहन्या खदान में तेजी से भर गया।

केमेरोवो के गवर्नर सर्गेई सिविलोव ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के अपने पेज पर बताया कि घटना के समय कुल 285 लोग खदान में थे। उन्होंने कहा कि खदान में अब भी 35 खनिक फंसे हुए हैं। सिविलोव ने कहा, ‘‘49 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

इससे पहले, बृहस्पतिवार को आपातकालीन स्थितियों के लिए रूस के कार्यवाहक मंत्री अलेक्जेंडर चुप्रियन ने कहा कि 44 खनिकों को आई चोटों को लेकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विभिन्न अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी में घायलों की संख्या में विरोधाभास को अभी दूर नहीं किया जा सका है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हादसे में मारे गए खनिकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और सरकार को घायलों को सभी आवश्यक सहायता मुहैया कराने के लिये कहा। पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

वर्ष 2016 में रूस के सुदूर उत्तर में एक कोयला खदान में मीथेन गैस विस्फोट में 36 खनिक मारे गए थे। घटना के मद्देनजर, अधिकारियों ने देश की 58 कोयला खदानों की सुरक्षा का विश्लेषण किया और उनमें से 20 या 34 प्रतिशत को संभावित रूप से असुरक्षित घोषित किया। हालांकि उस समय लिट्सव्याजहन्या खदान को असुरक्षित खदानों की श्रेणी में नहीं रखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना