लाइव न्यूज़ :

उत्तर पश्चिम अफगानिस्तान में सड़क किनारे बम विस्फोट में 11 की मौत : अफगान अधिकारी

By भाषा | Updated: June 6, 2021 17:17 IST

Open in App

काबुल, छह जून (एपी) उत्तर पश्चिम अफगानिस्तान में सड़क किनारे हुए बम विस्फोट की चपेट में एक मिनी यात्री बस आ गई और उसमें सवार कम से कम 11 यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।

बादगीस प्रांत के गवर्नर हिशामुद्दीन शम्स ने रविवार को बताया कि विस्फोट की वजह से मिनी बस शनिवार को घाटी में गिर गई। उन्होंने कहा कि बचावकर्ता अब भी घाटी में शवों की तलाश कर रहे हैं।

विस्फोट की तत्काल जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है, लेकिन प्रांतीय सरकार ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के वास्ते बम रखने के लिए तालिबान पर आरोप लगाया है। तालिबान की ओर से फौरन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

उत्तरी फरयाब प्रांत में अधिकारियों ने रविवार को बताया कि एक हफ्ते की लड़ाई के बाद कैसर जिले पर तालिबानी लड़ाकों का नियंत्रण स्थापित हो गया है।

प्रांतीय परिषद के प्रमुख मोहम्मद ताहिर रहमानी ने ‘एसोसिएटिड प्रेस’ को बताया कि प्रांतीय पुलिस प्रमुख सैफुल रहमान लड़ाई में सात अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मारे गए हैं।

रहमानी ने कहा कि जिला पहले ही तालिबान के कब्जे में चला गया था लेकिन पुलिस मुख्यालय में मौजूद पुलिस अधिकारी विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तालिबान ने 37 पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया है।

एक प्रांतीय पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पुलिस मुख्यालय के अलावा, मुख्य बाजार और नगरपालिका के दफ्तर पर भी तालिबान का कब्जा हो गया है।

तालिबान ने कैसर जिले पर कब्जे को लेकर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन तालिबान और अफगान सरकार के रक्षा और सुरक्षा बलों ने एक दूसरे के खिलाफ अपने अभियान तेज कर दिए हैं।

रविवार को ही काबुल पुलिस के प्रवक्ता फिरदौस फरामार्ज़ ने कहा कि पूर्वी काबुल में सड़क किनारे किए गए एक बम विस्फोट की चपेट में एक कार आई है जिस वजह से तीन लोग जख्मी हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला