लाइव न्यूज़ :

ब्राजील में बांध ढहने से मची तबाही में 11 की मौत, 296 लापता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 27, 2019 06:25 IST

शनिवार को कई हेलीकॉप्टरों को बचाव कार्य में लगाया गया क्योंकि बांध ढहने से निकला गाद इमारतों में भर गया है।

Open in App

दक्षिण पूर्व ब्राजील में एक खदान के पास स्थित बांध के ढह जाने से मची तबाही में 11 लोगों की मौत हो गयी और करीब 300 लोग लापता हैं। इनमें से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।ब्राजील के मिनास गेरेस राज्य में बेलो होरिजोंटो शहर के पास वेल खदान में शुक्रवार को यह आपदा आयी। बांध ढहने से समूचे इलाके में गाद से भरी बाढ़ आ गयी और ब्रुमाडिनो शहर के आस-पास के खेत इसकी जद में आ गये।शनिवार को कई हेलीकॉप्टरों को बचाव कार्य में लगाया गया क्योंकि बांध ढहने से निकला गाद इमारतों में भर गया है।राज्य के दमकल सेवा के अधिकारी कर्नल एडगार्ड एस्टावाओ ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें अब भी लोगों के जीवित बचे होने की उम्मीद है।’’ अब तक प्राप्त आंकड़े के अनुसार 296 लोग लापता हैं। वेल की सूची के अनुसार ये सभी खदान कर्मचारी हैं।अब तक 11 लोगों के मरने की खबर है और 176 लोगों को जीवित बचाया गया है, जिनमें से 23 अस्पताल में भर्ती हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो ने आपदाग्रस्त इलाके का दौरा किया।उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘ऐसे मार्मिक दृश्यों को देखकर भावुक हुए बगैर नहीं रहा सकता।’’ 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल