लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में अलकायदा समेत 11 इस्लामिक संगठनों पर लगेगा प्रतिबंध

By भाषा | Updated: April 7, 2021 21:41 IST

Open in App

कोलंबो, सात अप्रैल (एपी) श्रीलंका ने इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) और अलकायदा समेत 11 इस्लामिक कट्टरपंथी संगठनों पर पाबंदी लगाने का निर्णय किया है । बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की गयी।

अटॉनी-जनरल डप्पुला डि लिवेरा के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि उन्होंने अलकायदा और आईएसआईएस के साथ साथ नौ स्थानीय चरमपंथी संगठनों पर पाबंदी की मंजूरी दे दी है।

अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही गजट जारी करने के साथ प्रतिबंध प्रभाव में आ जाएगा।

वर्ष 2019 में ईस्टर संडे पर आत्मघाती हमले के शीघ्र बाद श्रीलंका ने स्थानीय जिहादी संगठन नेशनल थोहीथ जमात एवं दो अन्य संगठनों पर पाबंदी लगा दी थी। इस हमले में 270 लोगों की जान चली गयी थी जिनमें 11 भारतीय थे।

वर्ष 2019 में तत्कालीन राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना द्वारा गठित विशेष जांच समिति ने मुस्लिम कट्टरपंथी संगठनों पर पाबंदी की सिफारिश की थी जो इस बौद्धबहुल देश में कट्टरपंथ की पैरवी करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा